सुपौल, फरवरी 28 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। गो सम्मान आवाह्न अभियान के तहत शुक्रवार को सुपौल अनुमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन शहर के धतालदास ठाकुरबाड़ी परिसर (खादी भंडार के समीप, स्टेशन रोड) में किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान से पधारी साध्वी निष्ठा गोपाल जी ने गो संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने समाज से एकजुट होकर गो सम्मान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की जानकारी नगर सह संपर्क प्रमुख अजय चौधरी ने दी। आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...