सुपौल, अप्रैल 14 -- जदिया, निज संवाददाता। अगलगी में पांच परिवारों के सात घर जलकर राख हो गए। घटना में करीब 10 लाख रुपये की क्षति का अग्निपीड़ितों ने अनुमान लगाया है। घटना जदिया अररिया-सुपौल की सीमा पर नंदना पंचायत के गोविंदपुर वार्ड दो में सोमवार की रात को डेढ़ बजे के करीब हुई अगलगी की घटना में पांच परिवारों के सात घर जलकर राख हो गए। अगलगी की यह घटना शार्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। इस घटना में तकरीबन दस लाख के नुकसान हो जाने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात सभी गृहस्वामी सोये थे, अचानक आग लग जाने के बाद मिनटों में ही उसने जहां अपना रौद्र रूप धारण करना शुरू कर दिया। देखते-देखते पूरे रजक और ऋषिदेव टोला में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने डायल 112 के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी गई। बाद में तकरीबन एक घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.