सुपौल, अप्रैल 29 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के 118 आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति नहीं होने से कुपोषित बच्चों के लिए भोजन तैयार करना बड़ी समस्या बन गया है। स्थिति यह है कि कई केंद्रों पर मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है, जबकि कुछ सेविकाएं अधिक कीमत देकर निजी स्तर पर गैस सिलेंडर खरीदने को विवश हैं। इससे न केवल अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि भोजन तैयार करने में भी काफी परेशानी हो रही है।
गैस सिलेंडर की कमी नाम नहीं छापने की शर्त पर कई केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के अभाव में बच्चों के लिए समय पर भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। सेविकाओं का कहना है कि चूल्हे पर खाना बनाने में अधिक समय लगता है और धुएं से भी परेशानी होती है। इससे बच्चों के पोषण कार्यक्रम पर प्रतिकूल असर पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.