सुपौल, मार्च 18 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजन एंबुलेंस से शव लेकर अस्पताल पहुंचे और मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। मृतका 51 वर्षीय मुसहरिया देवी को पेट दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को संदीप मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने दिन से लेकर रात तक उन्हें गुमराह किया। आरोप यह भी है कि रात में अस्पताल कर्मियों ने अपने वाहन से शव को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाकर छोड़ दिया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। घटना से नाराज परिजन शव के साथ अस्पताल पहुंचे और...