सुपौल : गुरु के मार्गदर्शन से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव
सुपौल, मार्च 28 -- त्रिवेणीगंज ,निज प्रतिनिधि। प्रखंड की कुशहा पंचायत स्थित मोतीनगर मचहा के संतमत सत्संग आश्रम में शनिवार को सतलोकवासी पूज्यपाद स्वामी मोती दास जी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, संत-महात्माओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इससे पूर्व शुक्रवार को कुपाघाट के वर्तमान आचार्य पूज्यपाद महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। दो दिवसीय संतमत सत्संग के समापन पर कुप्पाघाट से आए संत स्वामी प्रमोद बाबा ने कहा कि मानव जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु के मार्गदर्शन से ही मनुष्य सही दिशा में अग्रसर होकर आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि सांसारिक प्रेम में स्वार्थ की मिलाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.