सुपौल, मार्च 1 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जिले में गार्डासिल (एचपीवी) वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टू-वे कम्युनिकेशन के माध्यम से कार्यक्रम का राज्यस्तरीय उद्घाटन किया। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के निर्देशानुसार यह टीका 14 साल पूर्ण एवं 15 साल से कम आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जा रहा है। जिले में पहले दिन 20 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें सदर अस्पताल के कक्ष संख्या-213 में 15 किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन की एक खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह टीका पेपीलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी माना जाता है। टीकाकरण कार्यक्रम के प्रथम चरण में तीन माह तक राज्य के सभी 24x7 सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.