सुपौल, जनवरी 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। 27 जनवरी को 45 वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी साहेबान और फतेहपुर की संयुक्त टीम ने नाका ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थ गांजा और नेपाली शराब की खेप जब्त की। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बिहार पुलिस के साथ संयुक्त नाका दल का गठन किया गया था। कार्रवाई के दौरान सीमा चौकी साहेबान क्षेत्र में स्पर संख्या-540 के पास 52.5 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई, जबकि एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा गया। वहीं सीमा चौकी फतेहपुर के क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 203/3 के समीप 5.500 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, हालांकि तस्कर कोहरे का लाभ उठाकर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.