सुपौल : गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार
सुपौल, जून 7 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी मो निजाम को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि केस संख्या 10/2026 का नामजद आरोपी है। बीते दिनों सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में भरी मात्रा में गांजा के साथ एक चारपहिया वाहन और उसके चालक को गिरफ्तार किया गया था। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने आगे बताया कि उसी केस के नामजद आरोपी मो निजाम को बलुआ बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार मो निजाम को रविवार को कागजी प्रक्रिया के बाद न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.