सुपौल, अप्रैल 28 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थाना केस संख्या 66/ 25 के फरार नामजद अभियुक्त लौकहा पंचायत के कोढली गांव के वार्ड 6 निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि अरविंद कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत भपटियाही थाना मे केस दर्ज किया गया था। पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर से द्वारा एस एसबी द्वारा 20 केजी गाजा बरामद किया गया था। नामजद अभियुक्त अरविंद कुमार कई माह से फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.