सुपौल, जून 19 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी निवासी श्याम सुंदर यादव ने गणपतगंज स्थित एक पैथोलॉजी लैब पर गलत हीमोग्लोबिन जांच रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में सिविल सर्जन और राघोपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर संबंधित लैब के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में आरोप आवेदन में श्याम सुंदर यादव ने बताया है कि उन्होंने अपनी पत्नी रंजना कुमारी का हीमोग्लोबिन जांच कराने के लिए गणपतगंज स्थित शारदा पैथोलॉजी लैब में रक्त नमूना दिया था। आरोप है कि बीते 6 जून 2026 को लैब द्वारा जारी रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन की मात्रा 11.66 ग्राम प्रति डेसीलीटर (79 प्रतिशत) दर्शाई गई। पीड़िता के पति श्याम सुंदर यादव के अनुसार शारदा पैथोलॉजी लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद भी उनकी पत्नी में खून की...