सुपौल, जून 9 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। धूप और गर्मी से दुधारू पशुओं को दूध में काफी कमी आ गई है। इस समय मौसम अनुकूल नहीं रहने से हरा चारा भी नहीं मिल रहा है। हरा चारा नहीं मिलने से पशु कम दूध दे रहे हैं। पशुपालक रंधीर कुमार मेहता, हरिवंश मंडल ने बताया कि इस भीषण गर्मी और तपती धूप में दुधारू पशु को पालने में काफी दिक्कत आ रही है। तेज़ धूप और गर्मी से दूध उत्पादन में भी कमी आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...