सुपौल : गर्मी ने किया जीना हराम, बूढ़े-बच्चे हो रहे हलकान
सुपौल, सितम्बर 9 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। दो दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप के कारण धरती तप रही है और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बढ़ते तापमान से लोगों में बेचैनी बढ़ने लगी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बीच बूढ़े, बच्चे ही नहीं, पशु-पक्षी भी परेशान हैं।
गर्मी की स्थिति शनिवार को दिन का तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात का तापमान भी करीब 31 डिग्री पर बना रहा। इससे लोगों को दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। उमस के कारण घरों के अंदर भी लोगों का हाल बेहाल है। पंखे और कूलर चलने के बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। बदन झुलसा देने वाली धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.