सुपौल, जून 19 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बिहार को स्वच्छ-हरित और प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले के सभी सरकारी स्कूलों सहित राज्य में गर्मी छूटी के बाद स्कूल खुलते ही 'प्लास्टिक मुक्त विद्यालय प्लास्टिक मुक्त बिहार' विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी। ​इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सुपौल समेत सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्लास्टिक के उपयोग पर रोक विभागीय आदेश के बाद स्कूलों में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाने और बच्चों को जागरूक करने की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय आदेश के मुताबिक, गर्मी की छुट्टियों के बाद इस अभियान के गति पकड़ने की उम्मीद है। ​अभियान के तहत स्कूलों में सक्रिय 'इको क्लब' और 'स्काउट...