सुपौल, मार्च 20 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की अन्दौली पंचायत के वार्ड एक स्थित बैजनाथपुर गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है। मृतका के परिजनों ने पति समेत महिला के ससुरालवालों पर जहर खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर वार्ड 10 के दुअनिया निवासी स्व सदानंद यादव के पुत्र नवनीत कुमार ने कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अंदौली पंचायत वार्ड एक स्थित बैजनाथपुर निवासी जीजा रंजीत कुमार यादव ने फोन कर उसे बैजनाथपुर बुलाया। लेकिन उसने बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद दोबारा सुबह करीब पौने 10 बजे पुनः फोन कर इमरजेंसी बताते हुए अपनी मां को साथ लेकर आने को कहा। नवनीत ने बताया कि उसे लगा कि उसकी बहन गर्भवती है, ड...