सुपौल : गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन
सुपौल, जुलाई 9 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब पचास गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान चिकित्सक डा पुतुल कुमारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श देते हुए उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं अन्य जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही सुरक्षित प्रसव, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, नियमित प्रसव पूर्व जांच तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल आने की सलाह दी गई। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.