सुपौल, जनवरी 28 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान परिसर में बुधवार को गणपतगंज क्रिकेट लीग-2026 का भव्य उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल के बीच किया गया। टी-20 प्रारूप में आयोजित इस प्रतिष्ठित लीग के उद्घाटन मुकाबले में मतीन इलेवन सुपौल ने मधेपुरा स्पोर्ट्स को 19 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की। वहीं मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव ने फीता काटकर लीग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा, जो स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह को दर्शाता है। पहले मैच में टॉस जीतकर मतीन इलेवन सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.