सुपौल, मई 31 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। निर्मली थाना क्षेत्र के थरिया गांव में खेत में बिछाए गए कथित करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामकिशुन मुखिया की 45 वर्षीय पत्नी पार्वती उर्फ कारो देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर फसल की सुरक्षा के नाम पर खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित तार लगाने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : खेत में बिछे करंटयुक्त तार की चपेट में आने से महिला की मौतघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम पार्वती देवी मवेशी चराने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान वह गांव के समीप एक खेत में बिछाए गए तार के संपर्क में आ गईं। परिजनों का आरोप है कि तार में बिजली प्रवाहित की जा रही थी, जिसकी चपेट में आने से...