सुपौल, अप्रैल 3 -- किशनपुर,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की मलाढ़ पंचायत स्थित विशाल नगर थरबिटिया मलाढ़ में गुरुवार को कोशी पब्लिक स्कूल का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीएम मनोहर कुमार साहू व जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तारकेश्वर पटेल, विद्यालय के निदेशक एवं सचिव रामलखन साह, स्कूल के प्राचार्य आत्मप्रताप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक,छात्र,शिक्षक तथा अतिथियों से भरा हुआ था। इस दौरान स्कूली बच्चों में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम सात बजे से स्वागत गीत और स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। विशेषकर गणेश वंदना, भांगड़ा डांस, बॉलीवुड कॉमेडी, सिंदूर ऑपरेशन, बिहारी डांस अन्य सहित डांस ने द...