सुपौल, अप्रैल 13 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। चिलौनी दक्षिण पंचायत के वार्ड तीन में सोमवार को दिन में खाना बनाने के दौरान लगी आग से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में अशर्फी मिश्रा के घर का अनाज, कपड़ा, पलंग समेत करीब 64 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार अशर्फी मिश्रा की पोतोहु ममता देवी घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार के लोगों को सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना से अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.