सुपौल, सितम्बर 13 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार रात खाद लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ एमएस रहमान और डीएस डॉ अमित कुमार ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: युवा पति-पत्नी का शव आते ही ...