सुपौल, मार्च 31 -- डीएम सावन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को जिले में खाद उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में यह सामने आया कि जिले में यूरिया 6747 एमटी, डीएपी 5192 एमटी, एमओपी 1524 एमटी, एनपीके 7567 एमटी खाद उपलब्ध है। डीएम ने बैठक में मौजूद जिला कृषि पदाधिकारी समेत सभी अनुमंडल व प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र में लगातार घूम-घूमकर निरीक्षण का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर कहीं से भी अनियमितता की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। इस क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार व सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...