सुपौल, दिसम्बर 14 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में ठंड के बीच अब शहनाइयों की गूंज भी थमने वाली है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 का खरमास आगामी 16 दिसंबर मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। इस खगोलीय घटना को धनु संक्रांति कहा जाता है। इसके साथ ही एक महीने के लिए सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों पर पूर्ण विराम लग जाएगा। 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद से यानी आगामी साल 2026 में ही अब बैंड-बाजे बज पाएंगे और शुभ कार्य हो पाएंगे। खरमास के प्रभावी होते ही जिले के शहरों में शादी-विवाह से जुड़े कारोबार में एक महीने का सन्नाटा पसरने के आसार हैं। शहर के प्रमुख विवाह स्थलों और बैंक्वेट हॉलों में 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक की बुकिंग नदारद रहेगी। स्थानीय बाजार ...