सुपौल, अप्रैल 9 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बैरिया पलार स्थित मेसर्स बाबूसाहब फ्यूल सेंटर पर गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में खड़ी एक पेट्रोल टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए पूरे इलाके को एहतियातन खाली कराया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सका। घटना के ...