सुपौल, मार्च 1 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 153.63 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट शनिवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। नगर परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उप मुख्य पार्षद रजिया प्रवीण, ईओ अरविंद सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। बजट सत्र के दौरान पिछले साल के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया और आगामी साल की विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर परिषद ने इस बजट को शहर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। नगर परिषद का लक्ष्य शहर को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है। बजट में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, जलजमाव से राहत, ठोस कचरा प्रबंधन और शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गय...