सुपौल, मार्च 7 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में कोशी उपचार केंद्र के संचालक बिनोद कुमार की मौत के बाद बीते मंगलवार को वीरपुर क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ था। पोस्टमार्टम के लिए सुपौल ले जाई जा रही एम्बुलेंस को आक्रोशित लोगों की भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने वीरपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर रानीगंज कोशी बांध के पास रोककर जबरन वापस लौटा दिया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वीरपुर-भीमनगर मुख्य सड़क के दिग्घी पुल के पास शव के साथ सड़क जाम कर दिया था। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। जाम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.