सुपौल, मार्च 23 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय राजकीय उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीरपुर के विभिन्न निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो सहित कई आकर्षक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खेल मैदान में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा और दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शा...