सुपौल, दिसम्बर 23 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। क्रिसमस का पर्व नजदीक आते ही त्रिवेणीगंज में इसाई समुदाय में उत्सव का माहौल है। सर्द हवाओं और हाड़ कपा देनेवाली ठंड के बीच गिरजाघरों और घरों की भव्य सजावट और बाजारों में बढ़ती चहल-पहल लोगों के उत्साह को दर्शा रही है। 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस पवित्र पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी पूरे उल्लास के साथ शामिल हो रहे हैं। शहर के प्रमुख गिरजाघरों में सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। विशाल क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइटों, सुनहरे सितारों और सफेद झालरों से सजाया जा रहा है। चर्च के अंदर मोमबत्तियों की रोशनी, फूलों की मालाएं और प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी सजावटी झांकियां आध्यात्मिक वातावरण को और मनोहारी बना रही हैं। क्रिसमस को लेकर मिडनाइट मास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.