सुपौल, नवम्बर 19 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा निर्वाचन कार्य संपन्न होने के उपरांत प्रखंड प्रशासन विकास कार्यों के कृयान्वयन एवं जनकल्याण की योजनाओ के सफल संचालन में तीव्र गति से जूट गया है। बुधवार को बीडीओ डा. राकेश गुप्ता कई पंचायतों में पहूंचे और कृयान्वित योजनाओ का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने साथ चल रहे तकनीकि सहायक एवं योजना के अभिकर्ता को कार्य की गुणवत्ता को ले कई निर्देश दिए। इस क्रम में बीडीओ ने समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।। बीडीओ के द्वारा ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के द्वारा कृयान्वित योजनाओ की जांच की गई। बीडीओ श्री गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय पंचायत सरकार भवन छातापुर का निर्माण कार्य जनवरी माह तक पूर्ण करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार भवन म...