सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में खेल संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने खेल सामग्री खरीद के लिए विद्यालयों को निर्धारित राशि आवंटित कर दी है। इसके साथ ही खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में क्रय समिति के गठन का निर्देश दिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार सत्र 2025-26 में स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन मद के तहत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री खरीदी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सामग्री की खरीद केवल तय नियमावली के अनुसार ही की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। विद्यालयों को उनकी श्रेणी के अनुसार राशि दी गई है। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालयों को 5000 रुपये, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालयों को 10 हजार रुपये और कक्षा 9 से 12 तक ...