सुपौल : कोसी बांध पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, हालत गंभीर
सुपौल, जून 27 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के कोशी बांध 1170 स्पर ढाढा गांव के समीप शनिवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल की पहचान बताया जाता है कि बैजनाथपुर वार्ड चार निवासी रामदेव पंडित (50 वर्ष) अपनी साइकिल से केला बेचने के लिए हाट जा रहे थे। इसी दौरान कोशी बांध पर ढाढा गांव के समीप भीमनगर से भपटीयाही की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामदेव पंडित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक घटना स्थल से अपनी कार लेकर फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.