सुपौल : कोसी बराज पर बढ़ी चौकसी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
सुपौल, सितम्बर 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल में गुरुवार से रविवार तक भारी बारिश की चेतावनी के बीच कोसी बराज और सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सुनसरी जिले के नदी तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) तथा स्थानीय प्रशासन की ओर से माइकिंग कर लोगों को सावधान किया जा रहा है। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और रात में अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की गई है। नेपाल मौसम विभाग के अनुसार कोशी प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी और पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर सुनसरी प्रशासन ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिगड़ा बिहार का मौसम, आज कई जिलों में आंधी-पानी-ठनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.