सुपौल : कोसी बराज पर जलप्रवाह स्थिर, बराहक्षेत्र में बढ़ा डिस्चार्ज, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
भागलपुर, जुलाई 20 -- सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददातानेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच कोसी नदी के जलप्रवाह पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। सोमवार दोपहर 12 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार कोसी बराज से 2 लाख 10 हजार 155 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे की तुलना में बराज पर डिस्चार्ज स्थिर रहा, लेकिन बराहक्षेत्र (बीकेएस) में जलप्रवाह बढ़कर 1 लाख 77 हजार 750 क्यूसेक पहुंच गया है। इससे आने वाले घंटों में कोसी बराज पर पानी का दबाव बढ़ने की संभावना बनी हुई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार फिलहाल पूर्वी कोसी मुख्य नहर (ईकेएमसी) और पश्चिमी कोसी मुख्य नहर (डब्ल्यूकेएमसी) में पानी नहीं छोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, दोनों तटबंध पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.