सुपौल, जून 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। वीरपुर स्थित कोसी बराज की क्षमता का भौतिक सत्यापन शीघ्र ही किया जाएगा। इसको लेकर जल संसाधन विभाग की ओर से पहल की जा रही है। इस मुद्दे पर हाल ही में हुई लोक लेखा समिति की बैठक में साल 2008 के अगस्त महीने में हुई कुसहा त्रासदी पर विस्तृत चर्चा हुई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 2024 के बाद अब 2026 में होगी 20 सूत्री कमेटी की बैठककुसहा त्रासदी पर चर्चा साथ ही कोसी-सीमांचल समेत अन्य जिलों में कोसी नदी से हर साल मचने वाली तबाही को रोकने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। बैठक के क्रम में कोसी क्षेत्र के बिहार विधान परिषद सदस्य सह प्रत्यायुक्त समिति के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कुसहा त्रासदी की विभागीय रिपोर्ट के आलोक में भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट पर बिंदुवार चर्चा की। दरअसल, लोक लेखा समिति वि...