सुपौल, अप्रैल 25 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी नदी ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। 22 अप्रैल को नहाने के दौरान डूबी चार बच्चियों में लापता सात वर्षीय राधिका का शव शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब ढ़ाई किलोमीटर दूर नदी किनारे बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सदर अस्पताल का माहौल गमगीन हो उठा। राधिका की मां चंद्रकला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बेटी के शव से लिपटकर बिलखती रहीं"स्कूल से आई थी, फिर सहेलियों के साथ नहाने चली गई, हमें क्या पता था कि वह कभी लौटकर नहीं आएगी।" यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। यह भी पढ़ें- चिरौरी पंचायत में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्रा की मौत राधिका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और परिवार की लाडली मानी जाती थी। घटना 22 अप्रैल की है, जब सदर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.