सुपौल, जून 4 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मौजहा पंचायत स्थित वार्ड 3 के समीप कोसी नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को कोसी नदी के बहाव के बीच एक शव बहते हुए नदी के मध्य स्थित एक रेतीले टापू में आकर फंस गया। दूर से देखने पर शव किसी युवती का प्रतीत हो रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ नदी किनारे जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी नदी किनारे मिला युवक का शव, पहचान को लेकर जांच तेज सूचना मिलने के बाद चौकीदार को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ह...