सुपौल, अप्रैल 26 -- वीरपुर, एक संवाददाता। कोसी नदी के बाढ़ के खतरे को देखते हुए इस बार प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए इस वर्ष लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से 50 प्रमुख स्थानों पर तटबंध, स्पर और अन्य सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं। यह कदम कोसी हाई लेवल कमेटी की हालिया अनुशंसा के आधार पर उठाया गया है, जिसने नेपाल और भारत दोनों देशों के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान की थी। कुल 50 स्थानों में से 29 नेपाल में और 21 भारतीय प्रभाग में स्थित हैं। यह भी पढ़ें- बिहार के इन दो जिलों के 34 गांवों में बनाए जाएंगे वॉच टावर, वजह जान हो जाएंगे हैरान इन स्थानों पर सुरक्षा कार्य तेजी से चल रहा है, और कई परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं। विशेष रूप से नेपाल में ऊपरी प्रवाह को न...