सुपौल, सितम्बर 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के 17 किलोमीटर के पास सोमवार की शाम कोसी नदी में नाव पलटने से चार लोग घायल हो गए। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि पूर्वी कोसी तटबंध के 17 किलोमीटर के पास से एक नाव रुपौली पलार की ओर जा रही थी। नाव पर कुल नौ लोग सवार थे। इसी दौरान बीच कोसी नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हालांकि, नाव पर सवार सभी लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकलने में सफल रहे। इनमें चार लोगों ने नदी का अधिक पानी पी लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर रतनपुर थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी सुमित कुमार सिंह ने कुनौली थाना क्षेत्र के कमलपुर पंचायत स्थित रुपौली गांव के वार्ड संख्या 18 निवासी 65 वर्षीय महारानी देवी को इलाज के लिए सी...