सुपौल, जून 30 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता कम होने के बावजूद मंगलवार को कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जलप्रवाह में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका नहीं है। यह भी पढ़ें- महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारीजलस्तर की स्थिति कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे वीरपुर स्थित कोसी बराज पर नदी का डिस्चार्ज 91,945 क्यूसेक घटते क्रम में दर्ज किया गया, जबकि बराहक्षेत्र में जलप्रवाह बढ़ते क्रम में 74,000 क्यूसेक था। इसके बाद जलस्तर में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।...