सुपौल, जुलाई 22 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होने के बावजूद कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।

जलप्रवाह की स्थिति कोसी बराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे बराज पर 1,81,285 क्यूसेक जलप्रवाह स्थिर क्रम में दर्ज किया गया, जो दोपहर 12 बजे घटकर 1,73,840 क्यूसेक स्थिर क्रम में दर्ज किया गया ।शाम चार बजे 1,73,840 क्यूसेक स्थिर क्रम में दर्ज किया गया । वहीं बराहक्षेत्र में जलप्रवाह सुबह 8 बजे 1,07,000 क्यूसेक से घटकर दोपहर 12 बजे 1,03,250 क्यूसेक हुआ, जबकि शाम 4 बजे तक बढ़कर 1,11,000 क्यूसेक दर्ज किया गया। ...