सुपौल : कोसी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित
सुपौल, जुलाई 1 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता कम होने के बावजूद कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
बाढ़ को लेकर स्थिति हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और फिलहाल बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति की आशंका नहीं है। जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जलप्रवाह के आंकड़े कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे कोसी बराज पर नदी का डिस्चार्ज 91,945 क्यूसेक (घटते क्रम में) दर्ज किया गया, जबकि बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 74,000 क्यूसेक (बढ़ते क्रम में) था। इसके बाद दोपहर 12 बजे बराज पर जलप्रवाह बढ़कर 98,900 क्यूसेक और बराहक्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.