सुपौल : कोसी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, दोनों तटबंध सुरक्षित
सुपौल, जुलाई 5 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होने के बावजूद कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। कोसी बराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार रबिवार सुबह आठ बजे बराज पर 98,730 क्यूसेक जलप्रवाह बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया, जो दोपहर 12 बजे घटकर 97,665 क्यूसेक और शाम चार बजे 96,610 क्यूसेक रह गया। वहीं बराहक्षेत्र में जलप्रवाह सुबह 8 बजे 62,250 क्यूसेक से बढ़कर दोपहर 12 बजे 66,275 क्यूसेक हुआ, जबकि शाम 4 बजे तक घटकर 62,825 क्यूसेक दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से नदी किनारे फैलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.