सुपौल, अगस्त 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ने के बाद कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। यह भी पढ़ें- सुपौल : लगातार घट-बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, तटबंध के अंदर के ग्रामीण परेशानजलस्तर की स्थिति कोसी नदी के डिस्चार्ज अभी सामान्य स्थिति में है। कोसी बराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे बराज पर 1,69,760 क्यूसेक जलप्रवाह घटते क्रम में दर्ज किया गया, जो दोपहर 12 बजे 1,69,760 क्यूसेक स्थिर क्रम में दर्ज किया गया। वहीं शाम चार बजे 1,72,600 क्यूसेक स्थिर क्रम में दर्ज किया गया। कोसी नदी के जानकार बताते ह...