सुपौल : कोसी के जलस्तर में आंशिक रूप से बढ़ने की प्रवृति जारी, दोनों तटबंध सुरक्षित
सुपौल, सितम्बर 7 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता बढ़ने के बाद कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सोमवार को लगातार हल्की बढ़ोतरी दर्ज किया गया। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।
तटबंधों की स्थिति कोशी नदी के डिस्चार्ज अभी सामान्य स्थिति में है। कोसी बराज नियंत्रण कक्ष के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे बराज पर 1, 98,150 क्यूसेक जलप्रवाह बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया, जो दोपहर 12 बजे 2,07,435 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया। शाम 6 बजे 2,02,670 क्यूसेक घटते क्रम में दर्ज किया गया। वहीं बराहक्षेत्र में जलप्रवाह सुबह 8 बजे 1,57,000 क्यूसेक स्थिर क्रम में दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.