सुपौल : कोसी के जलप्रवाह में गिरावट, तटबंध व स्पर सुरक्षित
सुपौल, सितम्बर 27 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण शनिवार की सुबह कोसी नदी में इस साल का सर्वाधिक डिस्चार्ज दर्ज किया गया। शनिवार सुबह 5 बजे कोसी बराज पर 3,16,795 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए कोसी बराज के 56 में से 43 फाटक खोल दिए गए थे। यह भी पढ़ें- कोसी बराज से सीजन का सबसे ज्यादा 3.16 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज, नए इलाकों में घुसा पानीहालात में सुधार हालांकि, जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश थमने के बाद बराज पर पानी घटने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने राहत की सांस ली है। शनिवार सुबह 5 बजे सर्वाधिक डिस्चार्ज दर्ज होने के बाद कोसी बराज पर जलप्रवाह लगातार घटता गया। रविवार को सुबह 6 बजे कोसी बराज कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.