सुपौल : कोसी के कटाव से दो दर्जन से अधिक घर नदी में समाए, 35 परिवार विस्थापित
सुपौल, सितम्बर 4 -- किशनपुर, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में घटने-बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहने से तटबंध के अंदर बसे लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। नदी के तेज कटाव के कारण मौजहा पंचायत के वार्ड 13 और 14 में दो दर्जन से अधिक परिवारों के घर नदी में समा चुके हैं। वहीं, सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल भी बाढ़ के पानी में डूब गई है। यह भी पढ़ें- बाढ़ की मार : पानी के बीच जिंदगी, पॉलीथिन के नीचे रातप्रभावित परिवारों की समस्याएं घर और फसल गंवाने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने अब खाने-पीने से लेकर मवेशियों के लिए चारे तक की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक समुचित राहत और बचाव की व्यवस्था नहीं की गई है। विस्थापित पंचगछिया निवासी रामसागर कुमार, आनंद यादव, उपेंद्र सूतिहार, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.