सुपौल : कोसी किनारे झाड़ियों से 451 किलो गांजा बरामद
सुपौल, जुलाई 31 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कोसी नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया करीब 451 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
तलाशी अभियान जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सीमा चौकी पिपराही और रतनपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्पर संख्या-15 के समीप कोसी नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 14 बंडलों से करीब 451 किलो गांजा बरामद किया गया। बताया गया कि तस्करों ने दो स्पर के बीच नदी मार्ग से गांजे की खेप लाकर झाड़ियों में छिपा रखी थी। हालांकि अभियान की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए।
अभियान में शामिल कर्मचारी अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश शर्मा, उपकमांडेंट सुमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.