सुपौल, जुलाई 29 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर दुबयाही पंचायत के बेला गोठ वार्ड 6 में बुधवार को कोसी नदी के कटाव से प्रभावित परिवारों का हाल जानने जिला पदाधिकारी सावन कुमार पहुंचे।

सेवाओं का निरीक्षण उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया तथा अधिकारियों को राहत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कटाव पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी विस्थापित परिवारों की सूची तैयार कर उन्हें जल्द से जल्द आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

राहत सामग्री का वितरण उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल पॉलीथिन शीट एवं सूखा राशन के पैकेट उपलब्ध कराए...