सुपौल : कोसी अब तक शांत, 1.55 लाख क्यूसेक तक पहुंचा डिस्चार्ज
सुपौल, अगस्त 21 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बिहार का शोक कही जाने वाली कोशी नदी इस मानसून में अब तक अपेक्षाकृत शांत है। नेपाल और कोशी के जलग्रहण क्षेत्र में औसत से कम बारिश का असर नदी के जलप्रवाह पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि शुक्रवार को दिनभर नदी के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव जारी रहा।
कोशी नदी की स्थिति शाम चार बजे कोशी बराज से कुल 1,54,745 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज दर्ज किया गया। जल संसाधन विभाग ने नदी की स्थिति को फिलहाल सामान्य बताया है, लेकिन तटबंध और नदी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल संसाधन विभाग वीरपुर के मुख्य अभियंता ई. संजीव कुमार शैलेश ने बताया कि कोशी फिलहाल सामान्य स्थिति में बह रही है। विभाग नदी के हर उतार-चढ़ाव पर नजर रख रहा है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जल डिस्चार्ज के आंकड़े कोशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.