सुपौल, अप्रैल 19 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत वीरपुर के वार्ड संख्या 11 में रविवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक कट्ठा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जेसीबी मशीन के पहुंचते ही इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट सह बीडीओ बसंतपुर सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि असैनिक न्यायाधीश वरीय कोटि, वीरपुर के आदेश के तहत मो. निजाम, मो. एकरामुल और नाजुक बूचर द्वारा अतिक्रमित जमीन को खाली कराया जाना था। यह जमीन भूस्वामी मो. शमशेर आलम (जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष) के पक्ष में दीवानी वाद संख्या 2/19 में फैसला आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई के तहत मुक्त कराई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.