सुपौल, मार्च 18 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरियापट्टी पूरब पंचायत में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। पंचायत में कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 2100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी भी निगरानी में रहेंगे। अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार, विपिन कुमार यादव, शंभु कुमार यादव और सर्वेश कुमार यादव मैदान में हैं। मतदान के बाद शाम को प्रखंड कार्यालय परिसर में मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित होने की संभावना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.